Thursday, 28 October 2021

जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी की भविष्यवाणी हुई सच, "आर्यन को इस बार जमानत मिल जाएगी", यह की थी भविष्यवाणी | Bombay High Court grants bail to Aryan Khan

जयपुर। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई है। अलग अलग स्तर पर कयास लगाए जा रहे थे कि क्या उनकी दीपावली जेल में ही बीतेगी या वे जमानत पर बाहर आ सकेंगे। पिछले कई हफ्तों में यह मामला हर स्तर पर विशेष चर्चा में था। इस सुनवाई में भी उनको जमानत मिलेगी या नहीं, इस पर लोग अपने अनुमान व्यक्त कर रहे थे। न्यूज़ चैनल पर भी ज्योतिषी अपनी अपनी बात कह रहे थे।

इसी को लेकर जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी ने दिनांक 26 अक्टूबर को बनाई गई प्रश्न कुंडली के आधार पर उस दिन यह भविष्यवाणी की थी कि उनको  27 अक्टूबर को जमानत मिल जाएगी।  27 अक्टूबर को चल रही सुनवाई में आज उनको जमानत मिल गई है, इस प्रकार ज्योतिर्विद महावीर सोनी की भविष्यवाणी एक बार फिर से सच साबित हुई है।

Tuesday, 26 October 2021

आर्यन खान को दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी|

 जयपुर| आर्यन खान को दिनांक 27 अक्टूबर 2021  को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी|  विभिन्न स्तर पर ज्योतिषी विद्वान इस विषय पर, आर्यन खान की  नेट पर उपलब्ध कुंडलियों का विश्लेषण कर रहे हैं और जमानत को लेकर भी अपनी अपनी भविष्यवाणी प्रस्तुत कर रहे हैं| 

हमने  भी नेट पर उपलब्ध उनकी कुम्भ लग्न की कुंडली का आज अध्ययन किया, यह सही है नहीं, पूर्ण विश्वास से नहीं कहा जा सकता|  इसलिए हमने जमानत को लेकर एक प्रश्न कुंडली बनाई, जिनके अध्ययन के आधार मैँ यह कह सकता हूँ कि चल रही सुनवाई में उनको जमानत पर छोड़ा जा सकेगा|

ज्योतिर्विद महावीर सोनी 

दिनांक 26.10 .21