Saturday, 28 March 2020

भारत भविष्य के लिए एक सक्षम महाशक्ति बनकर सामने आएगा - ज्योतिर्विद महावीर सोनी

कोराना वायरस के भयानक दुष्परिणाम सभी के सामने है, आज जो कुछ घटित हो रहा है, इस बीमारी पर काबू पा जाने के बाद भी अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में कई तरह के विपरीत परिणाम दीर्घ काल तक बने रहेंगे, वहीं इसके कई सुखद परिणाम भी सामने आएँगे, जिनमें विश्व की कई सरकारे आगे ऐसी कई व्याधियों से लड़ने में सक्षम बन सकेगी, ग्लोबल वार्मिंग पर भी इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है, विभिन्न तरह के  प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ भी देखने को मिल सकते हैं|
इस महामारी से निपट जाने के बाद विश्व एवं भारत में कई आश्चर्यजनक बातों का सामने आना हो सकता है,  जिसका हम अभी अनुमान नहीं लगा पा रहे है| इस चुनौती के चलते और इससे अन्य कई विकसित राष्ट्रों की तुलना में शीघ्र निपटते हुए भारत भविष्य के लिए एक सक्षम महाशक्ति बनकर सामने आएगा, जो आगे चलकर भी आमजन के लिए सुखद रहेगा | अभी आज की स्थिति में बहुत से लोग इस महामारी के लम्बे समय चलने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं और भावी संभावित मरीजों के अनुमान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें उस अनुसार  वेंटिलेटर, अस्पताल, बैड आदि जैसी विभिन्न व्यापक तैयारी में जुट चुकी है, जो सही समय पर सही कदम है| किन्तु मेरा मानना है कि हम इस महामारी से अप्रेल के दो पखवाड़े से पहले पहले काबू पा लेंगे - ज्योतिर्विद महावीर सोनी 

Monday, 23 March 2020

कोरोना वायरस की महामारी से भारत अप्रेल के 2 से 3 सप्ताह के भीतर काबू पा लेगा - ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी

कोरोना वायरस की महामारी पर भारत अप्रेल के 2 से 3  सप्ताह के भीतर काबू पा लेगा। अन्य विकसित राष्ट्रों की तुलना में यह देश में उतने दर्द नहीं दे सकेगा, जितने और कई विकसित राष्ट्रों में इसने दिए हैं| भारत इसके दुष्प्रभाव से तुलनात्मक रूप से थोड़ा ही प्रभावित होगा, जिसमें स्थिति मई पूर्ण होने से पहले काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगी। 
यह आकलन है जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर सोनी का जिन्होंने यह भी बताया है की यह वायरस जितना भी भारत में फैला है उसके आर्थिक प्रभाव काफी अरसे तक देश में रहेंगें। देश के संतों, ज्योतिष के विद्वानों, धर्माचार्यों, सहित जनता की एकजुट सच्ची प्रार्थना, अनुष्ठानों के चमत्कृत प्रभाव, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों  के सहयोग के साथ सरकारी स्तर पर निरंतर बढती तत्परता व सजगता से इसको जल्दी काबू में लाया जा सकेगा एवं इस दौरान कई तरह के वायरस से निजात का मार्ग भी भारत में प्रशस्त होगा|