Thursday, 28 October 2021

जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी की भविष्यवाणी हुई सच, "आर्यन को इस बार जमानत मिल जाएगी", यह की थी भविष्यवाणी | Bombay High Court grants bail to Aryan Khan

जयपुर। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई है। अलग अलग स्तर पर कयास लगाए जा रहे थे कि क्या उनकी दीपावली जेल में ही बीतेगी या वे जमानत पर बाहर आ सकेंगे। पिछले कई हफ्तों में यह मामला हर स्तर पर विशेष चर्चा में था। इस सुनवाई में भी उनको जमानत मिलेगी या नहीं, इस पर लोग अपने अनुमान व्यक्त कर रहे थे। न्यूज़ चैनल पर भी ज्योतिषी अपनी अपनी बात कह रहे थे।

इसी को लेकर जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी ने दिनांक 26 अक्टूबर को बनाई गई प्रश्न कुंडली के आधार पर उस दिन यह भविष्यवाणी की थी कि उनको  27 अक्टूबर को जमानत मिल जाएगी।  27 अक्टूबर को चल रही सुनवाई में आज उनको जमानत मिल गई है, इस प्रकार ज्योतिर्विद महावीर सोनी की भविष्यवाणी एक बार फिर से सच साबित हुई है।

Tuesday, 26 October 2021

आर्यन खान को दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी|

 जयपुर| आर्यन खान को दिनांक 27 अक्टूबर 2021  को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी|  विभिन्न स्तर पर ज्योतिषी विद्वान इस विषय पर, आर्यन खान की  नेट पर उपलब्ध कुंडलियों का विश्लेषण कर रहे हैं और जमानत को लेकर भी अपनी अपनी भविष्यवाणी प्रस्तुत कर रहे हैं| 

हमने  भी नेट पर उपलब्ध उनकी कुम्भ लग्न की कुंडली का आज अध्ययन किया, यह सही है नहीं, पूर्ण विश्वास से नहीं कहा जा सकता|  इसलिए हमने जमानत को लेकर एक प्रश्न कुंडली बनाई, जिनके अध्ययन के आधार मैँ यह कह सकता हूँ कि चल रही सुनवाई में उनको जमानत पर छोड़ा जा सकेगा|

ज्योतिर्विद महावीर सोनी 

दिनांक 26.10 .21 

Saturday, 28 March 2020

भारत भविष्य के लिए एक सक्षम महाशक्ति बनकर सामने आएगा - ज्योतिर्विद महावीर सोनी

कोराना वायरस के भयानक दुष्परिणाम सभी के सामने है, आज जो कुछ घटित हो रहा है, इस बीमारी पर काबू पा जाने के बाद भी अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में कई तरह के विपरीत परिणाम दीर्घ काल तक बने रहेंगे, वहीं इसके कई सुखद परिणाम भी सामने आएँगे, जिनमें विश्व की कई सरकारे आगे ऐसी कई व्याधियों से लड़ने में सक्षम बन सकेगी, ग्लोबल वार्मिंग पर भी इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है, विभिन्न तरह के  प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ भी देखने को मिल सकते हैं|
इस महामारी से निपट जाने के बाद विश्व एवं भारत में कई आश्चर्यजनक बातों का सामने आना हो सकता है,  जिसका हम अभी अनुमान नहीं लगा पा रहे है| इस चुनौती के चलते और इससे अन्य कई विकसित राष्ट्रों की तुलना में शीघ्र निपटते हुए भारत भविष्य के लिए एक सक्षम महाशक्ति बनकर सामने आएगा, जो आगे चलकर भी आमजन के लिए सुखद रहेगा | अभी आज की स्थिति में बहुत से लोग इस महामारी के लम्बे समय चलने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं और भावी संभावित मरीजों के अनुमान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें उस अनुसार  वेंटिलेटर, अस्पताल, बैड आदि जैसी विभिन्न व्यापक तैयारी में जुट चुकी है, जो सही समय पर सही कदम है| किन्तु मेरा मानना है कि हम इस महामारी से अप्रेल के दो पखवाड़े से पहले पहले काबू पा लेंगे - ज्योतिर्विद महावीर सोनी 

Monday, 23 March 2020

कोरोना वायरस की महामारी से भारत अप्रेल के 2 से 3 सप्ताह के भीतर काबू पा लेगा - ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी

कोरोना वायरस की महामारी पर भारत अप्रेल के 2 से 3  सप्ताह के भीतर काबू पा लेगा। अन्य विकसित राष्ट्रों की तुलना में यह देश में उतने दर्द नहीं दे सकेगा, जितने और कई विकसित राष्ट्रों में इसने दिए हैं| भारत इसके दुष्प्रभाव से तुलनात्मक रूप से थोड़ा ही प्रभावित होगा, जिसमें स्थिति मई पूर्ण होने से पहले काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगी। 
यह आकलन है जयपुर के ज्योतिर्विद महावीर सोनी का जिन्होंने यह भी बताया है की यह वायरस जितना भी भारत में फैला है उसके आर्थिक प्रभाव काफी अरसे तक देश में रहेंगें। देश के संतों, ज्योतिष के विद्वानों, धर्माचार्यों, सहित जनता की एकजुट सच्ची प्रार्थना, अनुष्ठानों के चमत्कृत प्रभाव, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों  के सहयोग के साथ सरकारी स्तर पर निरंतर बढती तत्परता व सजगता से इसको जल्दी काबू में लाया जा सकेगा एवं इस दौरान कई तरह के वायरस से निजात का मार्ग भी भारत में प्रशस्त होगा|

Tuesday, 11 February 2020

केजरीवाल को लेकर की गई भविष्यवाणी के साथ ही ज्योतिर्विद महावीर सोनी की राजनैतिक भविष्यवाणी एक बार फिर हुई सच साबित

जयपुर।  दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी को बहुमत मिल गया है, इस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना निश्चित हो गया है।
इसी के साथ जयपुर के एक प्रसिद्ध ज्योतिर्विद एवं हस्तरेखाविद की इस संबंध में की गई भविष्यवाणी फिर सत्य साबित हुई है। उल्लेखनीय है कि एस्ट्रोलॉजर महावीर कुमार सोनी ने इस सन्दर्भ में मतदान से पूर्व ही भविष्यवाणी कर दी थी कि श्री अरविन्द केजरीवाल पुनः दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने केजरीवाल की कुंडली व प्रश्न ज्योतिष विज्ञान का सहारा लेकर यह भविष्यवाणी की थी। 
उल्लेखनीय है कि ज्योतिर्विद सोनी की इससे पूर्व भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी सही साबित हुई थी, जो चुनाव से एक माह पूर्व एक पत्रिका में प्रकाशित हुई, इससे भी पूर्व प्रदेश में भाजपा की सरकार एवं केजरीवाल जब पहली बार मुख्यमंत्री बने, जैसी उनकी अनेक राजनैतिक भविष्यवाणियां सत्य साबित होती रही है, जिसको सोनी अपने आप में एक रिकॉर्ड मानते हैं।

Tuesday, 22 March 2016

श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री नारायण दास जी महाराज द्वारा 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन' को मंगल आशीर्वाद

जयपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर से जयपुर में दिनाक 7 एवम् 8 मई को होने जा रहे 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन" को श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री  नारायण दास जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सेमीनार के मुख्य समन्वयक ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी एवम् संयोजक आचार्य घनश्याम शर्मा ने इस अवसर पर श्री नारायण दास जी महाराज को बताया गया कि देश में पहली बार ज्योतिष, वास्तु एवम् रेकी के साथ भारतीय विद्याओं, मन्त्रों, प्रमुखत: वैदिक मंत्रो आदि के परिप्रेक्ष्य में सुख, शांति, समृद्धि बढ़ाने के साथ विश्व एवम् देश के सामने आने वाली चुनोतियों के समाधान पर इसमें वाचन होगा, इसके द्वारा इस प्रकार की  प्रमुख समस्याओं के निराकरण का मार्ग खोजने का प्रयास किया जावेगा।
 महाराज जी द्वारा इस सम्बन्ध में अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया, आयोजन के सफल होने का उन्होंने आशीर्वाद प्रदान किया।
सेमीनार की विषय वस्तु को लेकर तैयार किए गए प्रारंभिक पोस्टर के अवलोकन कराते हुए गण मान्य लोगों से चर्चा, परिचर्चा एवम परामर्श लेते हुए सेमीनार कार्यक्रम के प्रारम्भिक पोस्टर के साथ गति दी जा चुकी है।
कार्यक्रम संबंधी प्रारम्भिक पोस्टर के साथ यहाँ प्रस्तुत है प. पू. श्री नारायणदास जी महाराज, महामण्डलेश्वर बालमुकंदाचार्य जी महाराज, प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री प्रो. विनोद शास्त्री सहित ज्योतिष एवं वास्तु विद्वानों के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए की कुछ झलकियाँ। सेमीनार से जुड़ने के लिए  मोबाइल नंबर: 9782560245 एवम् 9414240878 से अधिक जानकारी ली जा सकती है।